हांसी: बुजुर्ग को डरा धमकाकर 66.80 लाख की साइबर ठगी का पर्दाफाश, महाराष्ट्र से चार काबू

WhatsApp Channel Join Now
हांसी: बुजुर्ग को डरा धमकाकर 66.80 लाख की साइबर ठगी का पर्दाफाश, महाराष्ट्र से चार काबू


रिश्तेदार, साइबर अधिकारी और बैंक मैनेजर बनकर

बुजुर्ग को डराया, चार मोबाइल फोन बरामद

हांसी, 11 अगस्त (हि.स.)। साइबर ठगों ने रिश्तेदारी,

पुलिस और बैंक अधिकारी का डर दिखाकर गांव बास आजम शाहपुर निवासी एक बुजुर्ग से 66 लाख

80 हजार रुपये ठग लिए। मामले में हांसी साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र

के छत्रपति संभाजी नगर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के

कब्जे से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपियों ने पहले

शिकायतकर्ता से उसके रिश्तेदार का नाम लेकर व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से संपर्क किया

और बातचीत के जरिए उसका विश्वास हासिल किया। इसके बाद ठगों ने अलग-अलग बहाने बनाकर

उसे अपने जाल में फंसा लिया। कभी खुद को रिश्तेदार, कभी साइबर क्राइम अधिकारी तो कभी

बैंक मैनेजर बताकर आरोपियों ने शिकायतकर्ता से संपर्क किया। आरोपियों ने शिकायतकर्ता

को इस कदर भयभीत किया कि यदि उसने रुपये नहीं दिए तो उसका बैंक खाता, दुकान और जमीन

सील करवा दी जाएगी। लगातार दबाव और डर के चलते शिकायतकर्ता ने आरोपियों द्वारा बताए

गए अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करनी शुरू कर दी और चारों आरोपियों ने डरा

धमकाकर उससे अलग-अलग खातों में कुल 66.80 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए।

जांच में मिले साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची

पुलिस

ठगी का शिकार होने के बाद शिकायतकर्ता ने मामले

की शिकायत साइबर थाना में दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू

की। जांच के दौरान सामने आए तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई

करते हुए महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर निवासी सागर, उमेश, आदित्य और साकिब को

गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस

अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस साइबर

ठगी में उनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा ठगी की रकम किन-किन खातों में पहुंची।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story