संयुक्त पंजाब में विधायक रहे सहीराम का 105 साल की उम्र में निधन, राजकीय सम्मान के साथ संस्कार

WhatsApp Channel Join Now
संयुक्त पंजाब में विधायक रहे सहीराम का 105 साल की उम्र में निधन, राजकीय सम्मान के साथ संस्कार


सिरसा, 22 मई (हि.स.)। संयुक्त पंजाब के सबसे वयोवृद्ध पूर्व विधायक सहीराम बिश्नोई का 105 वर्ष की आयु में शुक्रवार को निधन हो गया है। हरियाणा के सिरसा जिले के गांव सकताखेड़ा में शाम को बिश्रोई समाज की परंपरा व राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार गया। जिला प्रशासन की ओर से डबवाली के तहसीलदार ने पुष्पचक्र चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के ताैर पर चेयरमैन सतीश जग्गा ने पुष्पचक्र अपिर्त कर उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की।

पूर्व विधायक के निधन पर राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों सहित बिश्रोई समाज के लोगों ने गहरा दुख जताया है। सहीराम बिश्रोई का जन्म 12 जनवरी 1922 को भावलपुर रियासत के प्रसिद्ध गांव तालिया (कुम्भाणा) में जमीदार चौधरी रामलाल धारणियां के घर हुआ था। वे 104 वर्ष 4 माह 10 दिन का उनका लंबा जीवन बिश्नोई समाज, भारतीय राजनीति और देश के बदलते दौर का जीवंत दस्तावेज माना जाता है। वर्ष 1957 में संयुक्त पंजाब की अबोहर विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पूर्व विधायक सहीराम बिश्रोई के निधन पर शोक प्रकट करते हुए इसे अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि उनका सामाजिक व राजनीतिक जीवन जनसेवा के प्रति समर्पित था। उनके निधन से समाज और प्रदेश ने एक अनुभवी एवं सम्मानित जनप्रतिनिधि को खो दिया है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती।

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने अबोहर से पूर्व विधायक सही राम बिश्नोई के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राजनीति के प्रति उनका अटूट समर्पण हमेशा हमें प्रेरित करता रहेगा और आने वाली पीढिय़ों के लिए मार्गदर्शक बना रहेगा। उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस कठिन समय में यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। डबवाली के विधायक आदित्य चौटाला, पूर्व विधायक अमित सिहाग, चेयरमैन सतीश जग्गा, चेयरमैन देवकुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने सहीराम बिश्रोई को श्रद्धांजलि दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story