हरियाणा के पूर्व मंत्री व पूर्व सूचना आयुक्त समेत कई भाजपा में शामिल

WhatsApp Channel Join Now
हरियाणा के पूर्व मंत्री व पूर्व सूचना आयुक्त समेत कई भाजपा में शामिल


मुख्यमंत्री नायब सैनी व भाजपा अध्यक्ष ने किया स्वागत

चंडीगढ़, 29 अप्रैल (हि.स.)। हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले घोषणा पत्र जारी करते समय भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के कई राजनीतिक दलों को झटका दिया है। बुधवार को पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की मौजूदगी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राजकुमार वाल्मीकि, तिगांव विधानसभा से तीन बार चुनाव लड़ चुके गिरीराज शर्मा, हिसार से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सूचना आयुक्त जयसिंह बिश्नोई, भिवानी से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश मंडोलीवाल, रोहतक से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय परमार, गुरुग्राम से बसपा के वरिष्ठ नेता रहे श्याम लाल और पंचकूला हरियाणा बैरागी सभा के अध्यक्ष शिव पंवार ने भाजपा की सदयता ली है।

जिला कैथल से निर्दलीय चुनाव लड़ चुकी अनिता ढुल बड़सिकरी, नगरपालिका कलायत से पूर्व चेयरमैन राजू कौशिक, पार्षद संजय सिंगला, सरपंच संदीप गांव सौंगल, सरपंच तरसेम गांव सिसला, पूर्व जजपा नेता सुरेंद्र सिहाग, वीरेंद्र राणा, पूर्व सरपंच ब्राह्मणीवाला राजकुमार शर्मा, अनिल शोरेवाला, धर्मबीर गर्ग, पूर्व प्रतिनिधि चेयरमैन नगरपरिषद कैथल जगदीश कौलिया, तिगांव विधानसभा से गिर्राज शर्मा, सोनू जैन, बृजमोहन श्ज्ञर्मा, तरूण गौड, रितेश, ने भाजपा में विश्वास जताया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story