रोहतक: जीवन में सफलता के लिए विद्यार्थी किताबों से करे दोस्ती : प्रो. राजबीर सिंह

WhatsApp Channel Join Now
रोहतक: जीवन में सफलता के लिए विद्यार्थी किताबों से करे दोस्ती : प्रो. राजबीर सिंह


रोहतक, 21 नवंबर (हि.स.)। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि किताबें हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाती हैं। जीवन में सफलता के लिए विद्यार्थी किताबों से दोस्ती करें। यह बात उन्होंने मंगलवार को एमडीयू के विवेकानंद पुस्तकालय द्वारा आयोजित छठे पुस्तक मेले का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि पुस्तकालय किसी भी शैक्षणिक संस्थान की आत्मा होती है। सफलता का पुस्तकालय एवं पुस्तकों से अटूट संबंध हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पुस्तकालय से प्रेम करने तथा किताबों से दोस्ती करने का आह्वान किया। इस अवसर पर हरियाणा साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पुस्तकों का अहम महत्व है। किताबों के बिना शिक्षा का कोई अर्थ नहीं। उन्होंने वर्तमान समय में विद्यार्थियों में पुस्तकों को पढऩे की रुचि बढ़ाने की बात पर बल देने की बात कही। इस अवसर पर विवेकानंद पुस्तकालय के अध्यक्ष डा. सतीश मलिक ने पुस्तक मेला बारे जानकारी देते हुए बताया कि 50 से ज्यादा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुस्तक प्रकाशन समूह भाग ले रहे हैं। इस पुस्तक मेला में 50 हजार से ज्यादा पुस्तकों प्रदर्शित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मीट टू ऑथर्स, बुक डिस्कशन और बुक रिलीज जैसे स्पेशल फीचर्स को इस पुस्तक मेले में शामिल किया गया है। इस अवसर पर प्रो. ए.एस. मान, प्रो. सुरेंद्र कुमार, प्रो. एन.के. स्वैन ने भी अपने विचार सांझा किए।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/संजीव

Share this story