हिसार : एचएयू के पांच विद्यार्थियों का एग्जीक्यूटिव पद पर चयन

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : एचएयू के पांच विद्यार्थियों का एग्जीक्यूटिव पद पर चयन


कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने दी सभी विद्यार्थियों

को बधाई

हिसार, 03 मार्च (हि.स.)। हिसार स्थित हरियाणा

कृषि विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण निदेशालय की काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के अंतर्गत

‘प्रदान एनजीओ’ की ओर से एग्जीक्यूटिव

के पद पर पांच विद्यार्थियों का चयन हुआ। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज

ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने मंगलवार काे सभी विद्यार्थियों

को बधाई देते हुए कहा कि प्लेसमेंट सेल शिक्षा और उद्योग के बीच समन्वय स्थापित करने,

प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने, कैरियर मार्गदर्शन सत्र आयोजित करने और रोजगार क्षमता

बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को इन अवसरों

का लाभ उठाने, अपने कौशल को निखारने और आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना करने

के लिए प्रोत्साहित करता है।

छात्र कल्याण निदेशक डॉ. रमेश कुमार ने बताया

कि सभी विद्यार्थियों का चयन व्यक्तिगत इंटरव्यू के आधार पर हुआ है। पहले एक साल प्रशिक्षण

के दौरान 32 हजार रूपए मासिक वेतन दिया जाएगा तथा एक साल का प्रशिक्षण पूर्ण होने के

पश्चात 8.64 लाख रूपए सालाना का वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित विद्यार्थियों

में अंकिता सिंह, अमन, किरण, नीरज व नेहा शामिल हैं। इस अवसर पर अनुसंधान निदेशक डॉ.

राजबीर गर्ग, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. रमेश गोयल, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय

के अधिष्ठाता डॉ. अतुल ढींगडा, मीडिया एडवाइजर डॉ. संदीप आर्य तथा एसवीसी कपिल अरोड़ा

उपस्थित रहे।

सह-छात्र कल्याण निदेशक (काउन्सलिंग एवं प्लेसमेंट)

डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि कुलपति के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों की प्लेसमेंट

के लिए भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को बुलाने के निरंतर प्रयासरत

रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story