हिसार में मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी काबू,पांच बाइक बरामद

WhatsApp Channel Join Now
हिसार में मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी काबू,पांच बाइक बरामद


हिसार, 12 अक्टूबर (हि.स.)। शहर के जिंदल चौक के पास आई-क्यू अस्पताल के नजदीक

दुकान के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने एक आरोपी

को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के दौरान कुल पांच चोरीशुदा मोटरसाइकिलें

बरामद की हैं।

पुलिस ने साेमवार काे बताया कि गांव रावतखेड़ा निवासी रोहित ने शिकायत दी थी कि 16 अगस्त

की रात जिंदल चौक के पास आई-क्यू अस्पताल के नजदीक स्थित उसकी दुकान के बाहर खड़ी हीरो

स्पलेंडर मोटरसाइकिल को कोई चोरी कर ले गया। शिकायत पर केस दर्ज करके पुलिस ने जांच

शुरू की। मामले की जांच के दौरान थाना अर्बन एस्टेट पुलिस की टीम ने हेड कांस्टेबल

नरेंद्र व अन्य कर्मचारियों की मदद से आरोपी हांसी जिले के भाटोल रागड़ान गांव के अमित

को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसके कब्जे से कुल पांच चोरीशुदा

मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759647 Articles

Share this story