सिरसा: पांच हेरोइन तस्कर गिरफ्तार
सिरसा, 13 मई (हि.स.)। पुलिस ने जिले क्षेत्र से पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 24 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी सुभाष, बलजिंद्र, प्रीतपाल, राजिंद्र सिंह व नरेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि सीआईए ऐलनाबाद पुलिस गश्त व चेकिंग के दौरान गांव बूढ़ीमेडी ऐलनाबाद क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान सामने से बाइक सवार दो युवक आते हुए दिखाई दिए जो कि सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मोडक़र भगाने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों युवकों को काबू कर तलाशी ली तो उनके कब्जे से आठ मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में तस्करों की पहचान सुभाष व बलजिंद्र के रूप में हुई।
इसके अलावा डबवाली पुलिस ने गांव देसूजोधा क्षेत्र से प्रीतपाल व राजिंद्र सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन पकड़ी है। उन्होंने बताया कि ओढां थाना पुलिस ने गांव बनवाला क्षेत्र से नरेंद्र को गिरफ्तार कर उसके हेरोइन बरामद की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम पते मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला की पीओ पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चेक बाउंस मामले में वांछित भगोड़े आरोपी वीरू को गिरफ्तार किया है।पीओ स्टाफ प्रभारी ने बताया कि अदालत द्वारा आरोपी को बार-बार नोटिस देने पर भी आरोपी अदालत में हाजिर नहीं हुआ। अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर अदालत ने आरोपी वीरू को पीओ घोषित किया था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

