सिरसा: पांच नशा तस्कर सहित लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: पांच नशा तस्कर सहित लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार


सिरसा: पांच नशा तस्कर सहित लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार


सिरसा, 20 नवंबर (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जिले क्षेत्र से पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये की हेरोइन व नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव पक्का शहींदा क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए जो कि पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़ गए। पुलिस ने संदेह के आधार पर उनका पीछा कर उन्हें काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी युवकों के कब्जे से लाखों रुपये की हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान विशाल व निर्भय सिंह के रूप में हुई। इसके अलावा सीआईए डबवाली पुलिस ने धर्मपाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हेरोइन व पांच हजार रुपये की नकदी बरामद की है।

सीआईए कालांवाली पुलिस ने गांव टप्पी क्षेत्र में गश्त के दौरान कार सवार दो व्यक्तियों सतनाम व रणजीत सिंह को काबू कर उनके कब्जे से चार हजार 500 नशीली गोलियां बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने ऐलनाबाद में हथियारों के बल पर व्यापारी से लूटपाट करने के मामले में आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि बीती 16 नवम्बर को रोहित व उसके दोस्त ने व्यापारी राजेश कुमार के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार आरोपी रोहित व्यापारी राजेश कुमार के यहां मुनीम का काम करता था और कुछ समय पहले ही उसने नौकरी छोड़ी थी। रोहित ने ही अपने दोस्त के साथ लूटपाट की योजना बनाई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780279 Articles

Share this story