सिरसा: पन्नीवाला मोरिका क्षेत्र से महिला नशा तस्कर सहित पांच गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: पन्नीवाला मोरिका क्षेत्र से महिला नशा तस्कर सहित पांच गिरफ्तार


सिरसा, 24 सितंबर (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जिला क्षेत्र से पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्करों में एक महिला भी शामिल है।

पुलिस प्रवक्ता आनंद कुमार ने गुरुवार को बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव पन्नीवाला मोरिका क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति व महिला को संदेह के आधार पर काबू किया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से करीब नौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी जसप्रीत सिंह व डबवाली निवासी महिला आरोपी के खिलाफ सदर थाना डबवाली में मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने गांव देसूजोधा क्षेत्र से दो युवकों जसकरण सिंह व सरदूल सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब सात ग्राम हेरोइन बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों को मनजिंदर सिंह ने हेरोइन सप्लाई की थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनजिंदर सिंह के ठिकानों पर दबिश देकर उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

कालांवाली पुलिस ने हेरोइन तस्करी मामले में वांछित मुख्य तस्कर कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। कालांवाली पुलिस चौकी प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि पुलिस ने बीते दिवस गगन सिंह को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी गगन सिंह ने बताया कि उसे कुलदीप सिंह ने हेरोइन सप्लाई की थी। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story