सिरसा: पांच नशा तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: पांच नशा तस्कर गिरफ्तार


सिरसा, 04 सितंबर (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जिला क्षेत्र से पांच तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से हेरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी दिनेश, सुमित, वीर सिंह, राम सिंह व मनोज के रूप में हुई है। सीआईए सिरसा प्रभारी रविंद्र कुमार ने शुक्रवार काे बताया कि पुलिस टीम किसान चौक सिरसा के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान हुड्डा सेक्टर की तरफ से एक ऑल्टो गाड़ी में तीन युवक आते दिखाई दिए।

पुलिस टीम को सामने देखकर युवकों ने गाड़ी वापस मोडक़र भागने का प्रयास किया। पुलिस ने शक के आधार पर कार सवार युवकों को काबू कर उनके कब्जे से सात ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है।

इसके अलावा सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने गांव फग्गू क्षेत्र से आरोपी रामसिंह को सात ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि गश्त व चेकिंग के दौरान टीम गांव फग्गू की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से सात ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने सिरसा शहर क्षेत्र से युवक मनोज को नौ ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story