सिरसा: पांच नशा तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन व चूरा-पोस्त बरामद

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: पांच नशा तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन व चूरा-पोस्त बरामद


सिरसा, 31 अगस्त (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जिले क्षेत्र से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चूरापोस्त, हेरोइन व प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी भजन सिंह, मीटू राम, राजबीर सिंह, मनप्रीत सिंह व धरविंद्र सिंह के रूप में हुई है।

एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा प्रभारी ने सोमवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान सिरसा शहर क्षेत्र में मौजूद थी।

इसी दौरान एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया जो कि पुलिस टीम को देखकर छिपने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया।

थैले की तलाशी ली तो उसके कब्जे से करीब तीन किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान भजन सिंह के रूप में हुई। सीआईए सिरसा पुलिस ने बाइक से दो युवकों का मीटू राम व राजबीर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात ग्राम हेरोइन बरामद की है।

इसके अलावा डबवाली पुलिस ने गांव मसीता क्षेत्र से मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की है। पुलिस ने प्रतिबंधित गोलियों को ड्रग विभाग के हवाले कर दिया है। सीआईए कालांवाली पुलिस ने गांव देसूमलकाना क्षेत्र से बाइक सवार युवक धरविंद्र सिंह को सात ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story