सिरसा: पांच नशा तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

सिरसा, 05 जुलाई (हि.स.)। पुलिस ने जिले क्षेत्र से पांच नशा तस्करों को हेरोइन व चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। सीआईए सिरसा प्रभारी ने रविवार बताया कि गिरफ्तार की किए गए युवकों की पहचान साहिल, प्रगट सिंह, बलविंदर सिंह, सतनाम सिंह व गुरचरण सिंह निवासी जिला सिरसा के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव मल्लेकां से होते हुए फेफना की तरफ जा रही थी। इस दौरान मल्लेकां नहर पुल के नजदीक सामने से एक कार आती दिखाई दी। कार सवार युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक कार को नहर के कच्चा रास्ते की तरफ मोडक़र भागने का प्रयास किया।

पुलिस ने शक के आधार पर कार में सवार तीनों युवकों को काबू कर तलाशी ली तो उनके कब्जे से आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा रानियां थाना पुलिस ने गांव बणी क्षेत्र से बाइक सवार सतनाम सिंह व गुरचरण सिंह को एक किलो ग्राम चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story