सिरसा: पांच नशा तस्कर गिरफ्तार
सिरसा, 23 जून (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जिला सिरसा क्षेत्र से पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन व अफीम बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भूपेंद्र सिंह, साहिल, विक्रम, चंद्र मुकेश व लखवीर सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सिरसा के डबवाली रोड पर एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को काबू कर तलाशी ली तो आरोपी साहिल के कब्जे से हेरोइन बरामद हुई।
इसके अलावा पुलिस ने ऐलनाबाद क्षेत्र से भूपेंद्र सिंह को हेरोइन सहित दबोचा है। डबवाली पुलिस ने गांव रामपुरा क्षेत्र से विक्रम को अफीम सहित गिरफ्तार किया है। डबवाली पुलिस की एक अन्य टीम ने गांव देसूजोधा क्षेत्र से लखबीर सिंह को हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 18 ग्राम हेरोइन पकड़ी है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

