सिरसा: पांच नशा तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन व चूरापोस्त बरामद

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: पांच नशा तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन व चूरापोस्त बरामद


सिरसा, 14 जून (हि.स.)। पुलिस ने जिले क्षेत्र से पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार उनके कब्जे से हेरोइन व चूरापोस्त बरामद किया है। गिरफ्तार तस्करों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी चंद्रभान, गुरबचन सिंह, विजय, रविंदर व निर्मला के रूप में हुई है।

प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम गश्त एवं अपराध रोकथाम गतिविधियों के तहत शहर के पटेल चौक से होते हुए रानियां चुंगी की तरफ जा रही थी। इस दौरान पुलिस टीम जब रानियां चुंगी सिरसा के नजदीक पहुंची तो सामने से एक महिला अपने हाथ में काले रंग की पॉलीथिन लिए हुए पैदल आती दिखाई दी, जो कि पुलिस को देखकर अचानक वापस मुडक़र वहां से खिसकने का प्रयास करने लगी। महिला की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

इसके आई सीआईए सिरसा पुलिस ने गांव भावदीन क्षेत्र से चंद्रभान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दस ग्राम हेरोइन बरामद की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान डिंग थाना क्षेत्र के गांव भावदीन की तरफ जा रही थी। गांव भावदीन के नजदीक एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया तलाशी लेने पर उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई।

सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने गांव अमृतसर कलां क्षेत्र से एक व्यक्ति को डेढ़ किलोग्राम चूरापोस्त सहित काबू किया है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि आरोपी की पहचान गुरबचन सिंह के रुप में हुई है। सीआईए सिरसा पुलिस ने गांव करीवाला क्षेत्र से स्कूटी सवार दो युवकों को 820 ग्राम चूरापोस्त सहित काबू किया है । आरोपियों की पहचान विजय व रविंदर के रुप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story