जींद : मां की हत्या का आरोपित बेटा गिरफ्तार, शव परिजनाें काे साैंपा

WhatsApp Channel Join Now
जींद : मां की हत्या का आरोपित बेटा गिरफ्तार, शव परिजनाें काे साैंपा


जींद, 04 सितंबर (हि.स.)। गांव लखमीरवाला पाथरी में मां की चाकू से वार कर हत्या करने के आरोपित बेटे को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ने नशे की हालत में अपनी मां की पहले डंडे से पिटाई की, उसके बाद उसे चाकू मार दिया। अधिक खून बहने से मां की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को मृतका के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।

गांव लखमीरवाला पाथरी निवासी बसाऊ का अपनी रोशनी देवी (65) के साथ घरेलू कहासुनी के चलते झगड़ा हो गया था। तैशन में आए बसाऊ ने अपनी मां पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। जिसमें रोशनी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वृद्ध महिला के पैर व चेहरे पर चोट के निशान मिले थे।

शुक्रवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस को दी शिकायत में मृतक रोशनी देवी के भतीजे राकेश कुमार ने बताया कि उसकी बुआ की हत्या उसके ही बेटे बसाऊ ने की है। बसाऊ शादीशुदा है और वह काफी समय पहले असम से बहू लाया था। कुछ माह पहले बसाऊ की पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी। जिसका मुख्य कारण बसाऊ का नशेड़ी होना था। वह नशे की हालत में अपनी मां के साथ मारपीट करता था। उसने अपनी मां को पहले डंडों से पीटा, इसके बाद चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी थी। राकेश कुमार ने बताया कि उसकी बुआ के चिल्लाने की आवाज पड़ोसियों ने भी सुनी थी। सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि मृतक महिला रोशनी देवी के बेटे बसाऊ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि बसाऊ ने नशे की हालत में पहले अपनी मां रोशनी देवी की डंडों से पिटाई की और इसके बाद उसे चाकू मार दिया। अधिक खून बहने से रोशनी देवी की मौत हो गई। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story