रोहतक में रेस्टोरेंट की छत पर लगी आग, कड़ी मशक्त के बाद पाया काबू

WhatsApp Channel Join Now

रोहतक, 21 जून (हि.स.)। रोहतक के सेक्टर तीन की मार्केट में बने एक रेस्टोरेंट की तीसरी मंजिल पर रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाडिय़ां तुंरत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर को सेक्टर तीन की मार्केट में बने एक रेस्टोरेंट के तीसरे प्लोर की छत पर अचानक से आग लग गई। आग लगते ही रेस्टोरेंट से सभी कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई और इसकी सूचना तुंरत दमकल विभाग व पुलिस को दी। घटना के बाद काफी लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बताया जा रहा रेस्टोरेंट के साथ लगती एक लाइब्रेरी भी है और दूसरी तरफ जीम भी है।

आग लाइब्रेरी की छत तक भी जा पहुंची थी, लेकिन दमकल कर्मियों में मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हाल ही में इससे पहले भी डी पार्क पर स्थित एक शोरूम में छत पर रखे एसी का कम प्रेशर फटने से भयकर आग लग गई थी, जिसमें नौ दुकाने पूरी तरह से जलकर रखा हो गई थी और इस हादमें में तीन लोगों की जलने से मौत व करोड़ों रूपये का भारी नुकसान भी हुआ था। पुलिस सेक्टर तीन की मार्केट में बने रेस्टोरेंट में लगी आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल

Share this story