जींद :पराली के ढेर में लगी आग, हजारों क्विटल पराली जली

WhatsApp Channel Join Now
जींद :पराली के ढेर में लगी आग, हजारों क्विटल पराली जली


जींद, 28 नवंबर (हि.स.)। गांव नगूरां खेतों में व्यापार के उदेश्य से भंडारण की गई पराली के ढेर में आग लगने से हजारों क्विटल पराली जल गई। फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। अलेवा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव नगूरां निवासी प्रकाश ने गांव में व्यापार के उदेश्य से अपने खेत में हजारों क्विटल पराली का भंडारण किया हुआ था। बीती देर रात पराली की गांठो में आग भडक़ उठी। जिसने कुछ देर में भीषण रूप धारण कर लिया। घटना का उस समय पता चला जब आसपास के लोगों को पराली के ढेर से आग की लपटें दिखाई दीं।

लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग लगातार फैलती चली गई। सूचना पाकर फायर बिग्रेड तथा अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने लोगों की सहायता से कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया,तब तक हजारों क्विंटल पराली जल कर राख हो चूकी थी। पराली के ढेर में आग कैसे लगी, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया। प्रकाश ने बताया कि उसने पराली की खरीद कर भंडारण किया था। आग में उसकी हजारों क्विंटल पराली जल कर राख हो गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784674 Articles

Share this story