हिसार : बार में आग लगने से अफरा-तफरी, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : बार में आग लगने से अफरा-तफरी, दमकल कर्मियों ने पाया काबू


हिसार, 22 जुलाई (हि.स.)। शहर की पीएलए मार्केट

स्थित जन्नत बार में अचानक आग लगने से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही

देखते आग पूरे बार में फैल गई। बार के अंदर रखी शराब की बोतलों के कारण आग और भड़क

गई। आग की चपेट में आने से बार का फर्नीचर समेत अंदर रखा लगभग पूरा सामान जलकर खाक

हो गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब तीन गाड़ियां

मौके पर पहुंचीं। कर्मचारियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

बार चारों ओर से बंद होने के कारण आग बाहर ज्यादा नहीं फैल सकी। बार की ऊपरी मंजिल

पर कर्मचारी सो रहे थे, लेकिन आग वहां तक नहीं पहुंची। यदि आग पर समय रहते काबू नहीं

पाया जाता या आग ऊपरी मंजिल तक पहुंच जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

जन्नत बार के मालिक अमित ने बताया कि प्रारंभिक

तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। बुधवार सुबह बार से धुआं उठता

देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। अमित

के अनुसार, आग में बार का पूरा फर्नीचर, एसी और अंदर रखा शराब का पूरा स्टॉक जलकर खाक

हो गया। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जिस समय आग लगी, पांच कर्मचारी दूसरी

मंजिल पर सो रहे थे। जिला परिषद चेयरमैन सोनू सिहाग के एक रिश्तेदार की बिल्डिंग में

जन्नत बार चल रहा है। इस बिल्डिंग में उनकी तीन दुकानें हैं। बार के साथ ही होटल पैराडाइज

भी बना हुआ है, जो भी उनके रिश्तेदार का है। सोनू सिहाग ने कहा कि यह बिल्डिंग उनके

रिश्तेदार की है, जिसमें आग लगी थी। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे

बड़ा नुकसान होने से बचाव हो गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story