पानीपत में एक 13 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत में एक 13 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता


पानीपत, 21 मार्च (हि.स.)। हरियाणा के पानीपत जिले के गांव दिवाना में एक 13 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने बच्चे के अपहरण की आशंका जताई है। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

लापता हुए किशोर के पिता उगेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका सबसे बड़ा बेटा 13 वर्षीय अरमान जो मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ नहीं है। वह शुक्रवार की शाम को बिना बताए घर से कहीं चला गया। काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिला, तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में रिपोर्ट दी।

पिता उगेश द्वारा दी गई शिकायत में अपने बेटे के अपहरण की शंका जताई है। थाना सेक्टर 29 पुलिस ने मामला दर्ज कर अपहृत किशोर की तलाश शुरू कर दी है व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story