हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के विद्यार्थी इंटर-स्टेट क्विज प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के विद्यार्थी इंटर-स्टेट क्विज प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे


विद्यार्थियों की उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन

और ज्ञान का परिणाम : प्रो. नरसी राम

हिसार, 02 अप्रैल (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान

एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय

के भूगोल विभाग और एसोसिएशन आफ पंजाब ज्योग्राफर्स द्वारा आयोजित इंटर-यूनिवर्सिटी

क्विज प्रतियोगिता और एसोसिएशन ऑफ पंजाब द्वारा आयोजित इंटर-स्टेट क्विज प्रतियोगिता

में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दोनों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि

विभाग एवं विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई

ने गुरुवार काे सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल

भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कुलपति के तकनीकी सलाहकार प्रो. विनोद छोकर,

विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार बिश्नोई व प्रभारी प्रो. राम सिंह बैनीवाल उपस्थित

रहे।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि हमारे

विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अत्यंत सराहनीय है। यह उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और ज्ञान

का परिणाम है। इस सफलता ने विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने विभाग व विद्यार्थियों

के मार्गदर्शकों को भी बधाई दी। इससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

विभाग के अध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार बिश्नोई

ने बताया कि यह सफलता हमारे विद्यार्थियों की लगन और समर्पण को दर्शाती है। इस प्रकार

की उपलब्धियां विभाग और विश्वविद्यालय दोनों के लिए प्रेरणादायक होती हैं।

विभाग के प्रभारी प्रो. राम सिंह बैनीवाल ने

भी इस उपलब्धि के लिए गौरव व्यक्त किया तथा कहा कि यह उपलब्धि विभाग के शिक्षकों व

विद्यार्थियों के टीमवर्क एवं मेहनत का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि

हमारी टीम आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story