सोनीपत: जिला फेंसिंग प्रतियोगिता में प्रताप स्कूल ने जीते 24 पदक,शानदार स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: जिला फेंसिंग प्रतियोगिता में प्रताप स्कूल ने जीते 24 पदक,शानदार स्वागत


सोनीपत, 04 अगस्त (हि.स.)। सोनीपत

में आयोजित जिला विद्यालय फेंसिंग प्रतियोगिता में प्रताप सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी

स्कूल, खरखौदा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 पदक जीतकर विद्यालय का

नाम रोशन किया। टीम ने आठ स्वर्ण, पांच रजत और 11 कांस्य पदक अपने नाम किए। उत्कृष्ट

प्रदर्शन के आधार पर सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय विद्यालय फेंसिंग

प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

14 वर्ष

आयु वर्ग में गर्वित सिंह और हर्षित ने स्वर्ण, अथर्व और सुशांत ने रजत तथा भव्या ने

कांस्य पदक जीता। 17 वर्ष आयु वर्ग में बलप्रीत, तरुण मलिक और देव ने स्वर्ण, आयुष

ने रजत तथा शिवम्, सक्षम, चिराग और रुद्र ने कांस्य पदक हासिल किए। उन्नीस वर्ष आयु

वर्ग में अभिनव सिंह, तरुण सियाग और सात्विक ने स्वर्ण, यश और करण ने रजत तथा गोपाल,

जतिन्, दिवांश और अर्चित ने कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय परिसर

में खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। संस्थापक सत प्रकाश नम्बरदार, श्रीमति दया दहिया,

अकादमिक निदेशक डॉ. सुबोध दहिया तथा फेंसिंग कोच लोकेश राणा ने खिलाड़ियों को बधाई

देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

डॉ.

सुबोध दहिया ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल, अनुशासन,

नेतृत्व क्षमता और नैतिक मूल्यों में भी आगे बढ़ाना है। आधुनिक खेल सुविधाएं और अनुभवी

प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से विद्यार्थी उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार

हो रहे हैं। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन

कर विद्यालय, जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। प्राचार्या दया दहिया

ने खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और कोच लोकेश राणा को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि

टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story