सिरसा: एशियन गेम्स पदक विजेता पद्मश्री सविता पूनिया व राजिंदर सिंह का अभिनंदन

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: एशियन गेम्स पदक विजेता पद्मश्री सविता पूनिया व राजिंदर सिंह का अभिनंदन


सिरसा: एशियन गेम्स पदक विजेता पद्मश्री सविता पूनिया व राजिंदर सिंह का अभिनंदन


सिरसा, 08 अक्टूबर (हि.स.)। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन पद्मश्री सविता पूनिया व राजिंदर सिंह के सम्मान में गुरुवार को जिला प्रशासन व खेल विभाग की ओर से सिरसा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दोनों खिलाडिय़ों के यहां पहुंचने पर उनका पुष्प वर्षा कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।

समारोह मेंं पद्मश्री सविता पूनिया ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि अभिभावक बच्चों पर भरोसा कर खेलों के साथ जोड़ते हैं। बच्चों को भी समपर्ण के साथ खेल से जुडऩा होगा। लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनके खेल करियर में उनके पिता का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि कई बार चोटिल भी हुई, लेकिन हर बार नए विश्वास केे साथ मैदान में उतरी। यह उनका चौथा एशियाई गेम था। पूरी टीम जीत के लिए मैदान में उतरी और गोल्ड मेडल लेकर लौटी। मुकाबला कठिन था, लेकिन हौसले के दम पर आगे बढ़े और स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब हुए। उन्होंने सभी परिजनों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को खेलों की ओर अग्रसर करें। खेलों में भविष्य उज्जवल है।

स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी राजिंदर सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा के दौरान ही उनका जुड़ाव हॉकी की ओर हो गया था। उनके गांव में एक संस्था की ओर से हॉकी नर्सरी संचालित की जा रही है, जिसमें उन्हें खेलने का मौका मिला। स्कूल स्तर पर ही उन्होंने हॉकी खेल को करियर बनाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो ओलंपिक में हम ब्रांज मेडल ला रहे है। इस बार हमारी कोशिश रहेगी कि मेडल का कलर बदल दें। गौरतलब है कि जापान में हुए एशियन गेम में भारतीय महिला व पुरुष हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story