फरीदाबाद : आगरा नहर में मिला महिला का शव, नहीं हो पाई पहचान

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : आगरा नहर में मिला महिला का शव, नहीं हो पाई पहचान


फरीदाबाद, 13 जुलाई (हि.स.)। सोमवार को आगरा नहर से एक अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव चंदावली पुल के पास नहर में बहता हुआ दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। जांच अधिकारी लाल शर्मा ने बताया कि किसी राहगीर ने आगरा नहर में एक महिला का शव बहते हुए देखा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला। शुरुआती जांच में महिला की पहचान नहीं हो सकी है, क्योंकि उसके पास ऐसा कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस के अनुसार महिला के शरीर पर किसी प्रकार के चोट या संघर्ष के स्पष्ट निशान भी नहीं मिले हैं। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है और महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Share this story