फरीदाबाद : पानी की बाल्टी में डूबने से बच्चे की मौत

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : पानी की बाल्टी में डूबने से बच्चे की मौत


फरीदाबाद, 09 सितंबर (हि.स.)। फरीदाबाद के जीवन नगर पार्ट-2 में ईदगाह के पास एक दर्दनाक हादसे में पानी से भरी बाल्टी में डूबने से एक साल के बच्चे आर्यन की मौत हो गई। हादसा मंगलवार शाम को उस समय हुआ, जब बच्चे की मां घर के ऊपर वाले कमरे में काम कर रही थी, जबकि उसके पिता बजरंगी काम पर गए हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रहे है। मृतक आर्यन की दादी मीना ने बताया कि परिवार के सभी लोग अपने-अपने घरेलू काम में व्यस्त थे। आर्यन कमरे के बाहर छत पर खेल रहा था। खेलते हुए वह बाथरूम के पास रखी पानी की बाल्टी की तरफ चला गया। जहां पर वह बाल्टी के अंदर मुंह की तरफ से गिर गया। पानी में पानी भरा हुआ था। जिससे पानी में दम घुटने से उसकी मौत हो गई। बच्चे की दादी ने बताया कि जब बच्चे का कोई शोर नहीं सुनाई दिया। इसके बाद उन्होंने बाहर निकलकर देखा, तो आर्यन पानी की बाल्टी में था। परिजन आनन-फानन में बच्चे को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन आर्यन को एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। संजय कॉलोनी पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मुजेसर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Share this story