फरीदाबाद: ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद: ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत


फरीदाबाद, 09 अक्टूबर (हि.स.)। छांयसा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर खेत में पलट गये। हादसे में ट्रैक्टर चला रहा सतीश और उसके पालतू कुत्ते दोनों की मौत हो गई। सतीश ने करीब 12 साल पहले हरियाण पुलिस की नौकरी छोड़ी थी। वह ट्रैक्टर-ट्राली में धान लेकर मोहना मंडी जा रहा था। उसके साथ उसका पालतू कुत्ता भी था, जिसको सीट पर बैठाते समय ट्रैक्टर उसके कंट्रोल से बाहर हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मोहना निवासी (45) सतीश धान से भरा ट्रैक्टर लेकर मोहना मंडी जा रहा था। उसके साथ ट्रैक्टर पर पालतू कुत्ता भी बैठा हुआ था। बताया गया है कि कुत्ते को सीट पर बैठाने के दौरान ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर की रफ्तार तेज होने और उस पर धान का सामान ओवरलोड होने के कारण ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके बाद ट्रैक्टर खेत में उतरकर पलट गया और सतीश उसके नीचे दब गया। हादसे में उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला। ट्रैक्टर पलटने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे ड्राइवर को बाहर निकलवाया। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में मातम छा गया। मृतक का एक बेटा और एक बेटी है। छांयसा थाना पुलिस के एसआई धर्मेंद्र ने बताया कि ट्रैक्टर की रफ्तार तेज थी और उस पर धान भी ओवरलोड था। ट्रैक्टर पर सतीश के साथ उसका पालतू कुत्ता भी बैठा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Share this story