फरीदाबाद के एनआईटी नंबर-2 में टीन शेड में भीषण आग

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद के एनआईटी नंबर-2 में टीन शेड में भीषण आग


फरीदाबाद, 27 मार्च (हि.स.)। हरियाणा के फरीदाबाद जिले क एनआईटी नंबर-2 इलाके में गुरुवार देर रात बिजली बोर्ड ऑफिस के सामने स्थित एक टीन शेड में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि शेड के अंदर रखा रामलीला का सामान और एक रिक्शा पूरी तरह जलकर राख हो गया। कई लाख रुपये का सामान नष्ट हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि टीन शेड में और उसके आस-पास कई गाड़ियां खड़ी हुई थी, जिनको वक्त रहते निकाल लिया गया। शेड के पास ही कई रिक्शा भी खड़े हुए थे, जिसमें से एक रिक्शा आग की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टीन शेड के पास लगे बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट हुआ था। जिससे निकली चिंगारी ने पास रखे ज्वलनशील सामान को आग की चपेट में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Share this story