फरीदाबाद : टैक्सी ड्राइवर की गला घोंटकर हत्या, दो घंटे के भीतर आरोपी काबू

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : टैक्सी ड्राइवर की गला घोंटकर हत्या, दो घंटे के भीतर आरोपी काबू


फरीदाबाद, 25 अक्टूबर (हि.स.)। रविवार को सेक्टर-77 की मेन रोड पर टैक्सी में मृत मिले ड्राइवर की हत्या के मामले में फरीदाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज होने के महज 2 घंटे के भीतर आरोपी को काबू कर लिया। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आरोपी कुंदन निवासी चांदपुर को राउंड अप किया है। प्रारंभिक पूछताछ में टैक्सी के परमिट के लिए लगने वाले पैसों को लेकर विवाद में हत्या की वजह सामने आई है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार 25 अक्टूबर की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-77 की मेन रोड पर खड़ी एक टैक्सी में ड्राइवर सीट पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना बीपीटीपी, एफएसएल और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं। मृतक की पहचान प्रकाश (50) केएलजे सोसायटी सेक्टर 77 के रूप में होने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के छोटे भाई निर्मल की शिकायत पर थाना बीपीटीपी में हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कुंदन और मृतक प्रकाश की करीब चार साल से जान-पहचान थी। दोनों टैक्सी चलाने का काम करते थे। कुंदन अपनी टैक्सी का परमिट प्रकाश के माध्यम से बनवाता था। इस बार परमिट बनवाने के लिए लगने वाले पैसों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस के मुताबिक, 24/25 अक्टूबर की रात दोनों गाड़ी में बैठकर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान पैसों को लेकर हुए विवाद में आरोपी कुंदन ने गाड़ी में रखे टॉवल से प्रकाश का गला घोंट दिया और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को राउंड अप कर लिया। आरोपी को आगामी पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766639 Articles

Share this story