फरीदाबाद : 17 वर्षीय छात्र ने गोली मारकर की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : 17 वर्षीय छात्र ने गोली मारकर की आत्महत्या


फरीदाबाद : 17 वर्षीय छात्र ने गोली मारकर की आत्महत्या


फरीदाबाद, 12 नवंबर (हि.स.)। फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र के पाली गांव में 12वीं कक्षा के छात्र ने खुद को देसी कट्टे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नही हुआ है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता ने बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा 12वीं कक्षा की ओपन से पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई के लिए वह कोचिंग भी लेता था। बुधवार शाम उनकी पत्नी और बड़ा बेटा घेर में चले गए थे। उस समय छात्र घर पर अकेला था। मृतक के पिता ने बताया कि शाम को कुछ समय बाद जब उनका बड़ा बेटा लौटा तो उसे अपना छोटा भाई कहीं दिखाई नहीं दिया। तलाश करते हुए वह तीसरी मंजिल पर पहुंचा और खिडक़ी से बाथरूम में झांककर देखा तो छात्र खून से लथपथ पड़ा था। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग इक्कठा हो गए। इसके बाद गैलरी के दरवाजे की कुंडी तोडक़र अंदर देखा गया। बाथरूम में छात्र के पास कट्टा पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर पाली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई। पुलिस ने एफएसएल और क्राइम ब्रांच की टीम को मौके पर बुलाया। पिता ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने इस मामले में आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि छात्र के पास कट्टा कहां से आया और उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775826 Articles

Share this story