फरीदाबाद : फ्लैट नहीं देेने पर एसआरएस रियल एस्टेट पर केस दर्ज

WhatsApp Channel Join Now

2.28 लाख हड़पने का आरोप; 10 साल पहले बुक कराया था

फरीदाबाद, 16 मई (हि.स.)। थाना सेक्टर-31 में एसआरएस रियल एस्टेट लिमिटेड के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि पीडित कंपनी के 10 से चक्कर लगा रहा है, लेकिन अभी तक उसको फ्लैट नहीं दिया गया है। आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की जांच के बाद ये कार्रवाही की गई है। तिंगाव के गांव मंधावली के रहने वाले राजेन्द्र ने बताया कि कि उसने वर्ष 2015 में ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के तहत पलवल के सेक्टर-6 स्थित एसआरएस ड्रीम होम्स में फ्लैट बुक कराया था। इसके लिए उसने समय-समय पर कुल 2 लाख 28 हजार 501 रुपए जमा कराए थे। कंपनी ने 9 मार्च 2016 को फ्लैट नंबर 706, 7वीं मंजिल का अलॉटमेंट लेटर भी जारी कर दिया, लेकिन आज तक न तो फ्लैट का कब्जा दिया गया और न ही पैसे वापस किए गए। पीडि़त का आरोप है कि वह पिछले करीब 10 वर्षों से कंपनी के दफ्तरों और संबंधित अधिकारियों के चक्कर काट रहा था। इस दौरान उसने नगर योजनाकार, उपायुक्त, मुख्यमंत्री कार्यालय और सेक्टर-31 थाना पुलिस को भी कई बार शिकायत दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हाल ही में मामला आर्थिक अपराध शाखा के संज्ञान में आने के बाद जांच शुरू की गई। जांच के बाद डीसीपी मुख्यालय के आदेश पर थाना सेक्टर-31 फरीदाबाद में धारा 420 और 120बी में केस दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Share this story