फरीदाबाद में तीन साल से फरार पोस्को एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, 26 दिसंबर (हि.स.)। तीन साल से पोक्सो एक्ट के एक मामले में फरार आरोपी को पुलिस चौकी सीकरी की टीम ने नजफगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी शेरसिंह निवासी गांव नोहझील जिला मथुरा उ0प्र0 का रहने वाला है। सितंबर 2022 में वह एक नाबालिक लडकी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था और उसके साथ गलत काम किया था। घटना के 10 दिन बाद ही नाबालिक को पुलिस टीम ने तलाश कर लिया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। जिसको वर्ष 2023 में थाना सेक्टर-58 में पुलिस पीओ घोषित किया गया था। आरोपी शेरसिंह को पुलिस चौकी सिकरी की टीम ने 24 दिसंबर को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से ही स्थान बदल बदल कर अपने आपको गिरफ्तारी से बचा रहा था। आरोपी को आज अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

