फरीदाबाद : प्रिंटिंग प्रेस में लगी आग, लाखों का नुकसान

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : प्रिंटिंग प्रेस में लगी आग, लाखों का नुकसान


फरीदाबाद, 16 अक्टूबर (हि.स.)। फरीदाबाद के एनआईटी-1 नंबर मार्केट के जी ब्लॉक में गुरुवार देर रात एक प्रिंटिंग प्रेस में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने आसपास की दुकानों से आग बुझाने वाले सिलेंडर जुटाए और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। हादसे के समय प्रिंटिंग प्रेस बंद थी और अंदर कोई मौजूद नहीं था। ऐसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय दुकानदार मनीष ने बताया कि लोगों ने समय रहते सतर्कता दिखाई और आसपास की दुकानों से अग्निशमन सिलेंडर एकत्रित कर आग बुझाने का प्रयास किया। इसी वजह से आग पर जल्द काबू पाने में मदद मिली और बड़ा हादसा टल गया। एनआईटी-1 मार्केट में आग लगने की यह हाल के दिनों में दूसरी बड़ी घटना है। बुधवार रात भी मार्केट में एक कपड़े के शोरूम में आग लग गई थी। इस घटना में कपड़ों के चार शोरूम जल गए और उनमें रखा लाखों रुपए का सामान जल गया। फायर ब्रिगेड की कई गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया था।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761904 Articles

Share this story