फरीदाबाद पुलिस का 13वां वीकेंड अभियान, तीन दिन में 152 गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद पुलिस का 13वां वीकेंड अभियान, तीन दिन में 152 गिरफ्तार


फरीदाबाद, 23 नवंबर (हि.स.)। फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर शिकंजा कसने और जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए विशेष वीकेंड अभियान के माध्यम से लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशन में 20 से 22 नवंबर तक चलाए गए तीन दिवसीय इस अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में 152 आरोपितों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 587 ग्राम गांजा, 3.88 ग्राम एमडीएमए, 162 बोतल देसी व 63 बोतल अंग्रेजी शराब तथा जुआ अधिनियम के अंतर्गत 7010 रुपए बरामद किये हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों, अपराध शाखाओं और विशेष टीमों ने कार्रवाई करते हुए अपराधियों, नशा तस्करों, अवैध शराब बेचने वालों तथा जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा है, साथ ही 29 गुमशुदा व्यक्तियों को भी तलाश कर परिजनों से मिलाया है। विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए अवैध नशा में संलिप्त पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है तथा 587 ग्राम गांजा व 3.88 ग्राम एमडीएमए, बरामद किया है, वहीं नौ लोगों से 162 बोतल देसी शराब, 63 बोतल अंग्रेजी शराब भी बरामद की है। उन्होंने आगे बताया कि फरीदाबाद पुलिस ने जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई करते हुए 06 लोगों को गिरफ्तार कर 7010 रुपए बरामद किये हैं। उन्होंने और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान उद्घोषित अपराधियों और जमानत पर फरार आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई से कानून से बचकर घूम रहे 47 आरोपितों पर शिकंजा कसने में मदद मिली।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781725 Articles

Share this story