फरीदाबाद : एक सप्ताह में 51 साइबर ठग गिरफ्तार, 3.93 लाख बरामद

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : एक सप्ताह में 51 साइबर ठग गिरफ्तार, 3.93 लाख बरामद


फरीदाबाद, 22 नवंबर ( हि.स.) । साइबर अपराधियों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह में 51 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक के नेतृत्व में तीनों साइबर थानों की टीमों ने 14 से 20 नवंबर के बीच 10 मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपितों से 3 लाख 93 हजार रुपये बरामद किए। वहीं, साइबर ठगी से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 11 लाख 81 हजार 931 रुपये विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कराए गए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में साइबर थाना एनआईटी के चार मामलों में, साइबर थाना सेंट्रल के चार मामलों में और साइबर थाना बल्लभगढ़ के दो मामलों में कार्रवाई की गई है। इसके अलावा साइबर पुलिस टीमों ने इस अवधि में 428 शिकायतों का निस्तारण भी किया है।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक ने आमजन से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ठगी होने पर बिना देरी किए तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। पुलिस ने लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक करने और किसी के साथ ओटीपी व बैंक संबंधी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781348 Articles

Share this story