फरीदाबाद : ओयो होटल में हुई हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : ओयो होटल में हुई हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार


फरीदाबाद, 10 अप्रैल (हि.स.)। बदरपुर बॉर्डर के पास स्थित ओयो होटल में हुई 25 वर्षीय सचिन की चाकू से गोदकर हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त अपराध-2 वरुण कुमार दहिया ने शुक्रवार को बताया कि अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है तथा वारदात में प्रयोग चाकू को भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक सचिन का डाक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है और शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि किसी महिला को लेकर आरोपितों ने पीडि़त के साथ झगड़ा कर चाकू से हमला किया था। विस्तृत पूछताछ व तथ्यों की जानकारी के लिये आरोपित को शनिवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश के लिए दबिश दे रही है। गौरतलब है कि गुरुवार रात्रि सचिन निवासी सूर्य विहार पार्ट 2 फरीदाबाद की तीन युवकों ने रेड लायन ओयो होटल मथुरा रोड पर लड़ाई झगड़ा कर चाकू मारकर हत्या कर दी थी। घटनाक्रम के संबंध में मृतक के पिता मोहन सिंह की शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Share this story