फरीदाबाद : अवैध जुआ अड्डे का भंड़ाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : अवैध जुआ अड्डे का भंड़ाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार


फरीदाबाद, 09 जुलाई (हि.स.)। फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ ने गुरुवार को एक स्क्रैप गोदाम में संचालित जुआ अड्डे पर छापेमारी कर संचालक सहित पांच आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके से दो लाख चार हजार 220 हजार रुपए में गेमिंग टोकन, दो वॉकी-टॉकी सेट, लूडो गिट्टियां (कोडिय़ां), एक रजिस्टर तथा जुआ संचालन में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलकित निवासी एनआईटी, राजेश कुमार निवासी एनआईटी, मनीष निवासी अशोक नगर, नई दिल्ली, तरुण निवासी विकासपुरी, नई दिल्ली तथा मेहुल निवासी एनआईटी फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा डीएलएफ की टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि गगन स्क्रैप मार्केट स्थित एक स्क्रैप गोदाम के कार्यालय में पुल्कित नामक व्यक्ति लोगों से पैसे दांव पर लगवाकर अवैध जुआ/सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत योजनाबद्ध तरीके से मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान गोदाम के कार्यालय में कई लोग जुआ खेलते हुए मिले, जिन्हें पुलिस ने मौके पर ही काबू कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी पुल्कित अपने स्क्रैप गोदाम के कार्यालय में लूडो गिट्टी (कोड़ी) के माध्यम से जुआ खिलाता था। वह खिलाडिय़ों से नकद राशि लेकर उन्हें प्लास्टिक के टोकन उपलब्ध कराता था, जिनके माध्यम से दांव लगाए जाते थे। खेल समाप्त होने पर जीत-हार का भुगतान नकद किया जाता था और वह जुआ संचालन के बदले कमिश्रर वसूलता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गतिविधियों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए वॉकी-टॉकी और रजिस्टर का उपयोग किया जाता था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो लाख चार हजार 220 रुपए नकद, बड़ी संख्या में प्लास्टिक के गेमिंग टोकन, दो वॉकी-टॉकी सेट, लूडो गिट्टियां (कोडिय़ां), एक रजिस्टर तथा जुआ संचालन में प्रयुक्त अन्य सामान बरामद किया। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर साक्ष्य के रूप में सुरक्षित किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Share this story