फरीदाबाद : पुलिस ने 46 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : पुलिस ने 46 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद


फरीदाबाद, 18 अक्टूबर (हि.स.)। साइबर अपराधियों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीमों ने 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर के बीच एक सप्ताह के दौरान प्रभावी कार्रवाई करते हुए 46 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपितों से 30 लाख 82 हजार 999 की राशि बरामद की गई है, जबकि साइबर ठगी से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 14 लाख 83 हजार 131 की राशि विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कराई गई है। पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि तीनों साइबर थानों की टीमों ने कुल 11 मामलों में 46 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें साइबर थाना एनआईटी के दो मामले, साइबर थाना सेंट्रल के छह व साइबर थाना बल्लभगढ के तीन मामले शामिल हैं। इसके अतिरिक्त साइबर पुलिस टीमों द्वारा 404 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में विक्रांत बाबर, नवीन कुमार, तनवीर अहमद, आसिफ हुसैन, सौरभ गुप्ता, हरिन्श, होटम त्यागी, जगमीत, ओमप्रकाश, खुशाल, अतुल कुमार, गोपाल, अदनान खान, अजय ज्ञानदेव, तन्मय, पंकज, मयंक, अनिल कुमार, दीपक, सुनील, मो. रिजवान, सैयद जैदअली, काजी मकसूद अहमद, त्रिवेदी, धवल, अंशुल, अजीजुल शेख, हेमंत, अविनाश, नासिर, जयार्वन सर्यकांत, रिजमान रफिक, तरूण, सुखबीर, मो. इरशाद, मो. बिलाल, नरेन्द्र मनेरिया, यश, मो. इमरान, आयुष शर्मा, शिवांश, आदित्य, साजन, प्रवेश, पियुष, विकाश व भीम शर्मा का नाम शामिल हैं। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक ने आमजन से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क और जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपनी बैंकिंग अथवा अन्य निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी व्यक्ति को ओटीपी न बताएं। बैंक अथवा कोई भी अधिकृत संस्था फोन पर ग्राहकों से उनकी गोपनीय बैंकिंग जानकारी नहीं मांगती।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763055 Articles

Share this story