फरीदाबाद पुलिस का 12वां वीकेंड अभियान, तीन दिन में 116 गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद पुलिस का 12वां वीकेंड अभियान, तीन दिन में 116 गिरफ्तार


22.720 किलोग्राम गांजा, 4 देसी कट्टा, एक कारतूस, 183 बोतल देसी शराब, जुए के हजारों रुपए बरामद

फरीदाबाद, 02 नवंबर (हि.स.)। फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर शिकंजा कसने और जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए विशेष वीकेंड अभियान चलाया हुआ है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशन में 30 अक्टूबर से एक नवंबर तक चलाए गए तीन दिवसीय इस अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में 116 आरोपितों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 22.720 किलोग्राम गांजा, चार देसी कट्टा, एक कारतूस, 183 बोतल देसी शराब, व जुआ अधिनियम के अंतर्गत एक लाख 47 हजार 450/- रुपए बरामद किये हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों, अपराध शाखाओं और विशेष टीमों ने कार्रवाई करते हुए अपराधियों, नशा तस्करों, अवैध शराब बेचने वालों तथा जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा ही है। साथ ही 22 गुमशुदा व्यक्तियों को भी तलाश कर परिजनों से मिलाया है। विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए 22.720 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, वहीं 183 बोतल देसी शराब, 5 बोतल अंग्रेजी शराब भी बरामद की है। उन्होंने आगे बताया कि फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम ने अवैध हथियारों पर कार्रवाई करते अभियान के दौरान 4 देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया है। इसी प्रकार जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई करते हुए 11 लोगों गिरफ्तार कर एक लाख 47 हजार 450/- रुपए बरामद किये हैं। उन्होंने और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान उद्घोषित अपराधियों और जमानत पर फरार आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई से कानून से बचकर घूम रहे 27 आरोपितों पर शिकंजा कसने में मदद मिली। फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि अपने आसपास किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771213 Articles

Share this story