फरीदाबाद : पुलिस ने 43 साइबर ठग किए गिरफ्तार, 15 लाख बरामद
फरीदाबाद, 12 जुलाई (हि.स.)। फरीदाबाद की साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपरधों पर नकेल कसते हुए एक सप्ताह के दौरान 43 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर 15 लाख 30 हजार रुपए बरामद कर किए है। पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि साइबर थानों की टीमों ने 10 मामलों में 43 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी का एक, सेंट्रल के छह व बल्लभगढ के तीनमामले शामिल है। इस दौरान टीमों ने 15 लाख 30 हजार रुपए बरामद किये हैं। इसी प्रकार 320 शिकायतों का निस्तारण कर तीन लाख 56 हजार 458 रुपए खातों में फ्रीज कराये हैं। यह कार्रवाई 4 से 10 जुलाई के बीच एक सप्ताह के दौरान की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में अनंग पाल, जालम, बालकिशन,रविंद्र कुमार, पवन कुमार, गगन अरोरा, विशाल शर्मा, परवीन परमार, मुकेश शर्मा, साहिल अली, सकलीन ग़ाज़ी, प्रकाश, सुखदेव, राकेश कुमार, संदीप कुमार, हर्ष गोतिया, दीपक, समयक, मनुज, दीपक, अश्मित, मित अग्रवाल, योगेश रावत, रविंद्र सिंह, साजिद अली, गौतम ठुकराल, सूर्यप्रताप सिंह, जीवन कुमार, राहुल, शुभम तोमर, रवि कुमार, महेश सैन, गोपालजी, गोटी हितेश भाई, अनीता कुशवाह, शोभित गौड़, वीरेंद्र सिंह, नसीम, सुनील, अतुल, यितेन्द्रा, दिलखुश मीणा व राजेश बैंसला नाम शामिल है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आमजन लालचवश अधिक धनराशि प्राप्त करने की चाहत में ठगों के चंगुल में फंस जाता है और बिना सूझबूझ के अपनी पूंजी को निवेश कर ठगी का शिकार हो जाता है। अल्प जानकारी या अज्ञानता भी साइबर ठगी का शिकार बना देती है। फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, पूर्ण जानकारी के बाद ही आधिकारिक साइट पर निवेश करें, किसी को भी अपनी निजी जानकारी शेयर ना करें और ना ही ओटीपी किसी को बताएं, बैंक कभी भी आपकी गोपनीय जानकारी नहीं लेता है। डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई भी प्रावधान कानून में नहीं है।
हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

