एक सप्ताह में फरीदाबाद पुलिस ने 46 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, 19.86 लाख बरामद

WhatsApp Channel Join Now
एक सप्ताह में फरीदाबाद पुलिस ने 46 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, 19.86 लाख बरामद


491 शिकायतों का किया निपटारा, ठगी की 5.65 लाख रुपये की राशि बैंक खातों में कराई फ्रीज

फरीदाबाद, 29 नवंबर (हि.स.)। साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस ने एक सप्ताह में 46 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। 21 से 27 नवंबर तक चली कार्रवाई के दौरान आरोपियों से 19 लाख 86 हजार रुपये बरामद किए गए, जबकि साइबर ठगी से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 5 लाख 65 हजार 571 रुपये विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कराए गए। इस दौरान पुलिस ने 491 शिकायतों का निपटारा भी किया।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक के नेतृत्व में तीनों साइबर थानों की टीमों ने यह कार्रवाई की। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, कुल 15 मामलों में 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें साइबर थाना एनआईटी के पांच, साइबर थाना सेंट्रल के तीन और साइबर थाना बल्लभगढ़ के सात मामले शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में सुरेश, चंदन ठाकुर, शाहवेज अहमद, आकाश, निक्की त्यागी, सुनीता, मोहम्मद रिजवान, अश्वनी कुमार, उज्ज्वल पांडे, रमनदीप सिंह, ओमप्रकाश, मनीष गौड़, नितिन शर्मा, अमित दुबे, मोहम्मद सलीम, नौशाद, इब्राहिम, महिपाल, प्रदीप, विक्की, लक्की, दीपक, रोहिताश सहित अन्य आरोपी शामिल हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785172 Articles

Share this story