फरीदाबाद : हर्ष नागर की मुर्रा भैंसें दूध देने में अव्वल, जीता 40 हजार का इनाम

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : हर्ष नागर की मुर्रा भैंसें दूध देने में अव्वल, जीता 40 हजार का इनाम


फरीदाबाद, 27 जून (हि.स.)। मुर्रा विकास योजना के तहत पशुपालन विभाग द्वारा फज्जुपुर नीमका गांव में दुग्ध प्रतियोगिता करवाई गई। यहां हर्ष नागर की दो मुर्रा भैंसों को अधिक दूध देने पर इनाम के लिए चयन किया गया। पशुपालन विभाग के उपमंडल अधिकारी डा. सचिन धनखड़ के निर्देश अनुसार दुग्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। राजकीय पशु औषधालय के प्रभारी वीएलडीए राजबेल देशवाल ने बताया सरकार एवं पशुपालन विभाग द्वारा अच्छी नस्ल की मुर्रा भैंसों की दूध प्रतियोगिता आयोजित करके पशुपालकों को इनामी राशि देने का प्रावधान है। गांव फज्जुपुर नीमका के पशुपालक हर्ष नागर की एक मुर्रा भैंस का 21 किलो और दूसरी भैंस का 19 किलो दूध रिकार्ड किया गया। पशुपालक को 40 हजार रुपये इनाम देने के लिए चयन किया गया। उन्होंने बताया कि कोई भी पशुपालक अपने पशु का रजिस्ट्रेशन करवा कर इस योजना का लाभ ले सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Share this story