फरीदाबाद : पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक ने की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now

फरीदाबाद, 14 अगस्त (हि.स.)। पत्नी के किसी युवक के साथ अवैध संबंध होने के संदेह में इस्माइलपुर निवासी ऑटो चालक मलकीत सिंह ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पत्नी के दीपक नाम के युवक के साथ संबंध होने के शक को लेकर पति-पत्नी के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। गुरुवार देर शाम को मलकीत ने फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मल्कीत सिंह ऑटो चलाता था और इस्माइलपुर में रहता था। उसे लंबे समय से शक था कि उसकी पत्नी के दीपक नाम के युवक के साथ संबंध हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी और विवाद होता था। गुरुवार को भी घर में विवाद की स्थिति बनी थी। इसके बाद मलकीत ने फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। अभी तक घटना के संबंध में किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Share this story