फरीदाबाद : युवक ने फांसी लगाकर दी जान

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : युवक ने फांसी लगाकर दी जान


फरीदाबाद, 10 मई (हि.स.)। पल्ला थाना क्षेत्र में शिव कॉलोनी में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हादसे के समय घर पर युवक के साथ कोई दूसरा सदस्य मौजूद नही था। पुलिस का कहना है कि अभी आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ नही कहा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पल्ला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान आलोक के रूप में हुई है, जो फतेहपुर, यूपी का रहने वाला और पिछले काफी समय से फरीदाबाद के पल्ला इलाके में रह रहा था। वह यहां पर किराए के मकान में रहता था और मजदूरी करता था। शनिवार की रात को उसके कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आलोक दो दिन पहले ही अपने गांव से वापस लौटा था। उसका पूरा परिवार यूपी के फतेहपुर में रहता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस जांच अधिकारी इशाक खान ने बताया कि, मृतक के परिवार को बुलाया गया है। परिवार के द्वारा जो शिकायत दी जायेगी उसकी के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Share this story