फरीदाबाद में पिता-बच्चों की नहर में छलांग, 8 वर्षीय सम्राट बचाया गया, पिता-पुत्र की तलाश जारी

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद में पिता-बच्चों की नहर में छलांग, 8 वर्षीय सम्राट बचाया गया, पिता-पुत्र की तलाश जारी


फरीदाबाद, 04 मई (हि.स.)। पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने रविवार रात अपने दो नाबालिग बच्चों सहित आगरा नहर में छलांग लगा दी। घटना डीग-फतेहपुर बिल्लौच क्षेत्र में हुई।

पुलिस सूत्रों से अनुसार, व्यक्ति की पहचान भगवत दयाल (35) के रूप में हुई है, जो पलवल के गांव असावटी का रहने वाला है। उसके साथ 8 वर्षीय बेटा सम्राट और 5 वर्षीय बेटा युग भी थे। इनमें से 8 वर्षीय बच्चा सम्राट को बचा लिया गया है, जबकि पिता और 5 वर्षीय बच्चे की तलाश जारी है। व्यक्ति और उसकी पत्नी के बीच में विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह परेशान था। हांलाकि परिवार की तरफ से इसको लेकर कोई जानकारी नही दी गई है। घटना के समय व्यक्ति की बाइक आगरा नहर के ऊपर बने पुल पर खड़ी हुई मिली है। एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। सम्राट को नहर के किनारे 5 किलोमीटर दूर जिंदा बचाया गया है, जबकि भगवत दयाल और छोटे बच्चे युग की तलाश जारी है।

गौरतलब है कि बीते शनिवार की शाम को सचिन नाम के डेंटल सर्जन ने सेक्टर 17 के पुल से आगरा नहर में कूदकर अपनी जान दे दी थी। उसका भी पहले पत्नी के साथ विवाद हुआ। जिसके बाद वह अपनी गाड़ी खड़ी करके नहर में कूद गया। सचिन बल्लभगढ़ की यादव कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था और वहीं पर उसने अपने दांतों का अस्पताल खोला हुआ था।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Share this story