फरीदाबाद : शराब पीने से रोका तो व्यक्ति ने नहर में कूदकर दी जान

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : शराब पीने से रोका तो व्यक्ति ने नहर में कूदकर दी जान


फरीदाबाद, 29 मई (हि.स.)। पत्नी के शराब पीने से रोकने पर एक व्यक्ति ने नहर में कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मृतक के शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक पिछले कई महीनों से घर पर बेरोजगार बैठा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक फरीदाबाद की संजय कालोनी इलाके के यादराम कालोनी का रहने वाला था। मृतक की पत्नी संयोगिता ने शुक्रवार को पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि, उसका पति विशाल (40) पिछले करीब 8 महीने से घर पर बेरोजगार बैठा हुआ था। वह खुद एक निजी स्कूल में बच्चों को पढ़ाकर घर का खर्च चला रही थी। उसके दो बच्चे एक लडक़ा और लडक़ी है। उसका पति शराबी पीने का आदी था। जिसको लेकर रोजाना घर में झगड़ा होता था। संयोगिता ने बताया कि 27 मई को उसका पति के साथ शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था। उसने पति को शराब पीने से रोका था, तो उसका पति झगड़ा करके घर से चला गया। उन लोगों ने उसको काफी तलाश किया, लेकिन उसके पति का कही पर भी पता नही चला। आज पुलिस को सूचना मिली की गुड़गांव नहर में गांव सरूरपुर-मादलपुर के बीच में एक शव होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर शिनाख्त की, जिसके बाद पुलिस ने मृतक के पास से मिली दस्तावेज से उसकी पहचान की और परिवार के लोगों को जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Share this story