फरीदाबाद : होटल में लटका मिला युवक का शव

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : होटल में लटका मिला युवक का शव


फरीदाबाद, 06 मई (हि.स.)। थाना खेड़ीकलां क्षेत्र के अंतर्गत एक होटल के कमरे में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक फांसी पर लटका हुआ था और जिस महिला के साथ वह आया था, वह महिला फरार थी। पुलिस ने इस संबंध में परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव टिकावली का रहने वाला 26 वर्षीय नजीर खान विवाहित था और गांव की ही एक विवाहित महिला के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। अक्सर दोनों एक होटल में मिलते थे। मृतक नजीर खान के परिजनों ने बताया कि उक्त महिला पैसों को लेकर नजीर को परेशान कर रही थी और वह पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में था। मंगलवार को महिला ने उसे होटल में बुलाया, जहां काफी समय बाद महिला होटल से चली गई, जबकि होटल स्टाफ ने शक होने पर बुधवार सुबह कमरा खोला तो देखा कि नजीर खान फांसी के फंदे पर लटका हुआ था, जबकि उसके पांव जमीन पर थे। इसकी जानकारी उन्होंने मृतक के परिजनों को दी। बाद में मृतक के परिजनों ने थाना खेड़ीकलां पहुंचकर एसीपी से मुलाकात की और इस पूरे मामले से उन्हें अवगत करवाया। बाद में एसीपी ने उन्हें निष्पक्ष जांच करवाने का भरोसा दिलाया। परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। पुलिस ने उक्त महिला को उसके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम जिला सिविल अस्पताल में करवाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Share this story