फरीदाबाद के खिलाडिय़ों ने ऑल इंडिया किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीते गोल्ड

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद के खिलाडिय़ों ने ऑल इंडिया किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीते गोल्ड


इकनूर, रूही और आर्यन ने गोल्ड जीतकर बढ़ाया फरीदाबाद का मान

फरीदाबाद, 07 मई (हि.स.)। एक से चार मई तक राजस्थान के राजगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया फ्रीस्टाइल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में फरीदाबाद के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन कर अपने स्कूल, कोच और परिवार का नाम रोशन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन छोटू राम दहिया (प्रेसिडेंट - इंडिया) एवं दानिश पढा (जनरल सेक्रेटरी - इंडिया) के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कोच दिव्यांश मनुजा के मार्गदर्शन में डीएवी पब्लिक स्कूल, एनएच-3 फरीदाबाद के खिलाडिय़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। इकनूर कौर ने -63 किलोग्राम पॉइंट फाइट इवेंट में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल जीता। उनकी माता मधु शर्मा ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई। वहीं रुही शर्मा ने -32 किलोग्राम पॉइंट फाइट इवेंट में राजस्थान के खिलाड़ी को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनके पिता राकेश शर्मा ने इस सफलता का श्रेय कोच और स्कूल प्रबंधन को दिया। आर्यन ने -57 किलोग्राम किक लाइट इवेंट में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल जीता। उनके पिता कुलदीप सिंह ने खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनएच-3 फरीदाबाद की प्रिंसिपल ज्योति दहिया ने सभी खिलाडिय़ों और कोच दिव्यांश मनुजा को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और स्कूल हमेशा खिलाडिय़ों को बेहतर मंच प्रदान करता रहेगा। जीवन ज्योत कौर ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Share this story