फरीदाबाद : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार


फरीदाबाद, 28 मार्च (हि.स.)। शेयर मार्केट में पैसे निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी के एक मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दाेनाें काे अदालत में पेश करके आठ दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि इस संबंध में सेक्टर 15ए निवासी एक महिला ने थाना साइबर सेंट्रल में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके व्हॉट्सएप पर एक अंजान नंबर से कॉल आया जिसने शेयर मार्केट में पैसे निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। फिर शिकायतकर्ता ने विभिन्न ट्रांजेक्सन के जरिये ठगो द्वारा बताये खाता में कुल पांच लाख बीस हजार रुपए रुपये शेयर मार्केट में निवेश के लिये भेज दिये थे। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस संबंध में साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद कैफ(28) व नोसाद(32) निवासी फिरोजाबाद उत्तर प्रेदश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि कैफ खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे नोसाद को दिया था। कैफ 10वीं व नोसाद बीएसई पास है। कैफ कपडे की दुकान पर काम करता है वहीं नोसाद फाईनेंस कंपनी में काम करता है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Share this story