फरीदाबाद : अवैध कालोनी में चला बुलडोजर, कई निर्माण गिराए

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद : अवैध कालोनी में चला बुलडोजर, कई निर्माण गिराए


फरीदाबाद, 26 अक्टूबर (हि.स.)। गांव मुजेरी की राजस्व संपदा में विकसित की जा रही करीब चार एकड़ में फैली अनधिकृत कॉलोनी में सोमवार को तोडफ़ोड़ की गई। कार्रवाई के दौरान बिना अनुमति किए गए निर्माणों को ध्वस्त करने के साथ अवैध प्लॉटिंग के लिए तैयार किए गए ढांचे और रास्तों को भी हटाया गया। विभाग की टीम ने अभियान के दौरान कॉलोनी में बने दो पक्के निर्माण और दो चारदीवारी तोड़ दीं। इसके अलावा प्लॉटों पर निर्माण की तैयारी के लिए बनाई गईं 10 डीपीसी (डैम्प प्रूफ कोर्स) को भी ध्वस्त कर दिया गया। कॉलोनी में प्लॉटों तक पहुंच बनाने के लिए तैयार किए गए कच्चे रास्तों के नेटवर्क को भी मशीनों की मदद से खत्म किया गया। जिला नगर योजनाकार विभाग की इस कार्रवाई के तहत अवैध प्लॉटिंग के लिए तैयार किए गए ढांचों को हटाया गया, ताकि कॉलोनी में आगे निर्माण और प्लॉटिंग की गतिविधियों को रोका जा सके। विभाग की ओर से ऐसी कॉलोनियों में निर्माण करने और प्लॉट खरीदने वाले लोगों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती रही है। जिला नगर योजनाकार (इंफोर्समेंट) अधिकारी यजन चौधरी ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई के संबंध में कहा है कि बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदने या निर्माण शुरू करने से पहले संबंधित विभाग से उसकी वैधता की जांच जरूर कर लें। इससे भविष्य में आर्थिक नुकसान और कानूनी परेशानी से बचा जा सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767050 Articles

Share this story