फरीदाबाद में आयकर विभाग ने कई प्रतिष्ठानों पर की छापेमारी
फरीदाबाद, 04 फरवरी (हि.स.)। फरीदाबाद जिले में आयकर विभाग के द्वारा बुधवार को आधा दर्जन से अधिक जगहों पर छापेमारी करने से हडकंप मच गया। इनमें स्कूल संचालक, कोयला व्यापारी, सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक, पेट्रोल पंप मालिक सहित अन्य के ठिकाने शामिल हैं। फरीदाबाद में आज सुबह आयकर विभाग की कई टीमें पुलिस बल के साथ शहर में पहुंची। शहर में आने के बाद इन टीमों के सदस्यों को अलग-अलग ठिकानों पर डिप्लाय किया गया। आयकर विभाग की तरफ से एक साथ पहली बार इतनी बड़ी रेड की जा रही है। इस दौरान आयकर विभाग की टीमों ने सेक्टर-11 स्थित हिंदुस्तान सिक्योरिटी का ऑफिस और सेक्टर 21 में निवास शामिल है। इसके अलावा सेक्टर सेक्टर 17 और सेक्टर 28, नहर पार इलाके के कई स्कूल शामिल है। सूत्रों ने बताया कि छह से आठ ठिकानों पर आईटी की टीमें छापेमारी कर रही है। सेक्टर नौ के मकान नंबर 504-505 में रानी रॉड के मालिक दीपक गुप्ता के यहां भी छापेमारी हो रही है। आयकर विभाग की ये छापेमारी किसी बड़ी फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन होने के चलते की जा रही है । मिल जानकारी के मुताबिक स्कूलों औक कंपनी के रिकार्ड को चेक किया जा रहा है। फिलहाल आयकर विभाग की टीमें कार्रवाईयों को अंजाम देने में जुटी है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी आयकर विभाग की टीमें शहर में छापेमारी कर चुकी है, लेकिन आज की कार्रवाई सबसे बड़ी मानी जा रही है। इसको लेकर शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

