फरीदाबाद: शराबी पति की हत्या करने वाली पत्नी व साला गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद: शराबी पति की हत्या करने वाली पत्नी व साला गिरफ्तार


फरीदाबाद, 26 अप्रैल (हि.स.)। पति द्वारा शराब पीकर रोज-रोज मारपीट करने की आदत से परेशान एक महिला ने अपने भाई व जीजा के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और उसके शव को जंगल में फांसी पर लटका दिया। घटना के तीन दिन बाद रविवार को पुलिस ने आरोपित पत्नी व उसके भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार धर्मबीर निवासी यूपी ने थाना डबुआ में दी अपनी शिकायत में बताया कि 23 अप्रैल को उसके भाई जयबीर की किसी ने हत्या कर दी थी तथा सबूत मिटाने के लिए डेड बॉडी को कूडे में फेंक दिया। जिस शिकायत पर थाना डबुआ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच क्राइम ब्रांच डीएलएफ पुलिस ने करते हुए मृतक की पत्नी व साले चंद्रप्रकाश निवासी डबुआ फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी ने बताया कि जयबीर शराब पीकर रोजाना झगड़ा करता था। जिससे छुटकारा पाने के लिये 22/23 अप्रैल की रात को उसने अपने जीजा जितेंद्र उर्फ गुड्डू के साथ मिलकर पति जयबीर का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर गुमराह करने के लिये जितेंद्र व चंद्रप्रकाश ने जयबीर के शव को जंगल में फांसी से लटका दिया। इसके बाद 23 अप्रैल को सुबह के समय आरोपित की पत्नी का भाई चंद्रप्रकाश व जीजा जितेंद्र उर्फ गुड्डू, जयबीर के शव को मोटरसाइकिल पर रखकर डबुआ पाली रोड उत्तम नगर के नजदीक कूडे के ढेर में फेंक आये। आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से चंद्रप्रकाश को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया वहीं आरोपिता की पत्नी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में आरोपी महिला के जीजा जितेंद्र उर्फ गुड्डू की पुलिस तलाश कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Share this story